झांसी: झांसी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में रचा इतिहास, 2 लाख 65 हजार से अधिक मुकदमों का हुआ अंत, जनता को मिली राहत
झांसी जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने शनिवार को सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकृति के कुल 2,65,132 वादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया, जो एक रिकॉर्ड है।