शंभूगंज: रुदपैय मोड़ पर बाइक और टोटो की टक्कर में शिक्षिका घायल, अस्पताल में भर्ती
रूदपैय मोड़ पर बाइक और टोटो की आमने-सामने टक्कर में चुटिया बिलारी गांव की शिक्षिका शायिस्ता तस्मीन जख्मी हो गई। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे की है घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद फिर जख्मी शिक्षिका को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। शिक्षिका उर्दू प्राथमिक विद्यालय करसोप में कार्यरत है। चिकित्सक जख्मी का इलाज कर रहे हैं।