खरगौन: शनि जयंती पर नवग्रह मंदिर में 51 किलो तेल से महाअभिषेक, 11 पंडितों ने की विशेष पूजा, उमड़ी भक्तों की भीड़
खरगोन | शहर के कुंदा नदी तट स्थित प्रमुख नवग्रह मंदिर में शनि जयंती पर शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में 51 किलो तेल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। 11 पंडितों यह अनुष्ठान करेंगे। इसके बाद सूर्योदय के समय महाआरती होगी और 51 किलो महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. लोकेश जागीरदार ने बताया शनि जयंती व शनि अमावस्या का दुर्लभसंयोग 13 साल बाद बन रहा है।