कटनी नगर: कौड़िया ग्राम में 10 से अधिक गरीब परिवार आशियाने और जमीन से बेदखल, न्याय की गुहार लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
कटनी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय मे मंगलवार को स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया से आए दर्जनों पीड़ित परिवार अपनी समस्या लेकर पहुंचे पिछले दो दशकों से अधिक समय से जिस भूमि पर ये गरीब परिवार खेती-किसानी कर अपना जीवनयापन कर रहे थे, आज उन्हें वहां से जबरन बेदखल किया जा रहा है। पीड़ितों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार