जलालाबाद: स्टेट हाईवे पर ककराह की पुलिया के पास बाइक सांड से टकराई, एक व्यक्ति की हुई मौत व दूसरा हुआ घायल
शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के जलालाबाद शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक बाइक सांड से टकरा गई। जिससे बाइक चालक गांव अहमदगंज गुलरिया निवासी विजय वर्मा व शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से CHC जलालाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने विजय वर्मा को मृत्यु घोषित कर दिया।