पूर्णिया पूर्व: पर्व त्योहार को लेकर समाहरणालय प्रज्ञान सभागार में डीएम एसपी ने अधिकारियो के साथ की समीक्षा बैठक
सोमवार को समाहरणालय प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा संयुक्त अध्यक्षता में आगामी पर्व त्यौहार को लेकर अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कि गयी। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पर्व त्योहार एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की तैयारी से संबंधित जानकारी ली।