पूर्णिया पूर्व: मीरगंज थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या कांड में संलिप्त तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में तीन आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर वादी टुनटुन यादव पिता स्वर्गीय सोमर यादव साकिन दमैली घाट वार्ड नंबर 10 द्वारा मीरगंज थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।