पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार एसपी ने सुनी समस्या
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया। बताते चले कि सोमवार को जिले भर के तमाम थाना क्षेत्र के दर्जनों कि संख्या में फरियादी पहुंचे थे। फरियादियो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी।