शाजापुर: नेशनल हाइवे पर एसी बस में भीषण आग, 4 वर्षीय मासूम जिंदा जला, पुलिस जांच जारी
शाजापुर के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एसी बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन के 4 वर्षीय बेटे की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में पहले से वायरिंग जलने की बदबू आ रही थीस्थानीय लोगों ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस कर रही जांच