मधुबन: रामपुर में मिशन शक्ति का आयोजन: इंदिरा गांधी कॉलेज में SDM-SO रहे मौजूद, CO ने दिखाई हरी झंडी
Madhuban, Mau | Sep 27, 2025 डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में शनिवार दोपहर 12 बजे 'मिशन शक्ति फेज 5' के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं झांकी के माध्यम से रैली निकाल जागरूक होने एवं सशक्तिकरण पर बल दिया गया। रैली को मधुबन सीओ अभय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।