चितरंगी: सिंगरौली जिले में ड्रोन तकनीक के माध्यम से तेजी से वनीकरणः आजीविका सीडबॉल प्रसारण पहल का हुआ शुभारंभ।
जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से वनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एग्रीचिकित्सा द्वारा विकसित ड्रोन तकनीक का उपयोग कर एक महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया गया है।राज्य मंत्री राधा सिंह,सिंगरौली जिले के डीएम चंद्रशेखर शुक्ला और जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश द्वारा ग्राम सकेति,ब्लॉक चितरंगी में इस पहल का उद्घाटन 12 जुलाई को हुआ था।