हातोद: इंदौर जिला जेल में जल संरक्षण को लेकर तैयार किया जा रहा है बड़ा तालाब क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमि पूजन
Hatod, Indore | Jun 14, 2026 इंदौर में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की शुरुआत हुई है। रविवार सुबह 10 बजे जिला जेल परिसर में वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के उद्देश्य से बड़े तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन कर इसके काम की शुरूआत की गई इस अभियान में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, जनप्रतिनिधि, नगर निगम की टीम और जिला जेल के कैदी भी श्रमदान के माध्यम से सहभागी बने।