गोरखपुर: डीजीपी के आदेश पर जुम्मे की नमाज के मद्देनजर जिले की सभी मस्जिदों पर बढ़ाई गई पुलिस की चौकसी
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में न्यायालय द्वारा पूजा का आदेश मिलने के बाद आज शुक्रवार जुम्मे की नमाज के मद्देनजर जिले की सभी मस्जिदों पर डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस की निगरानी तेज कर दी गई है।