जगाधरी: कपाल मोचन मेले में श्रद्धालु अधर्मी राजा को जूते मारने के लिए उसके ध्वस्त किले पर पहुंचे
महाभारत काल में राजा जरासंध हुआ था जिसे यहां से गुजरने वाली हर डोली को एक रात अपनी पास रखता था। जिसके बाद सती ने उसे श्राप दिया था और यह किला मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गया तब से लोग यहां पर पहुंच कर इस किले को जूते चप्पल मार कर उस अधर्मी राजा को सजा देते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु माथा टेकने के बाद यहां जरूर आते हैं।