जगाधरी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर साढौरा में नगर कीर्तन का आयोजन
हर साल की तरह इस साल भी गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन साढौरा में किया गया। जहां से भी नगर कीर्तन गुजर लोगों ने इसका भव्य स्वागत करते हुए कीर्तन में शामिल लोगों को खाने पीने का सामान भी वितरित किया। समापन के बाद गुरु के लंगर का भी अटूट इंतजाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया गया है।