जगाधरी: कपाल मोचन मेले में सूचना केंद्र पर गुम हुए पर्स और आईडी प्रूफ का लगा ढेर, बिछड़ों को मिल रहा सहारा
कपाल मोचन मेले में जहां बिछड़ने को मिलने में सूचना केंद्र कारगर साबित हो रहा है। वहीं चोर चोरी कर पैसे निकालने के बाद लोगों के पर्स और आईडी प्रूफ मेले में ही फेंक दे रहे हैं। जिसके चलते कुछ ईमानदार लोगों ने सूचना केंद्र तक पहुंचा रहे हैं। जिसके चलते सूचना केंद्र के ऊपर इन सब चीजों का ढेर लगा हुआ है।अलाऊसमेंट करने के बाद लोग इसे वहां से लेकर भी जा रहे हैं