पलिया: गदनिया गांव में बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता मंसाराम ने बताया है कि उनका पुत्र आलोक निवासी गांव गदनिया थाना क्षेत्र संपूर्णा नगर का निवासी था। जो बीते दिवस गांव के राकेश के पुत्र के साथ त्रिकोलिया गांव जा रहा था जहां त्रिकोलिया चौराहे पर खंभे से टकरा गया। जिससे आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया।वही आलोक की इलाज के दौरान हुई मौत।