सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, आबूरोड़ (द्वितीय) के छात्रावास के रणाराम पुत्र सोमाराम निवासी ग्राम- डेयरी, आबूरोड, जिला-सिरोही कक्षा-11 रा.उ.मा.विद्यालय सांतपुर, आबूरोड ने उदयपुर में 07 दिसम्बर को आयोजित 9वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया तथा रणाराम का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है।