हिलसा: चिकसौरा बस स्टैंड पर नल-जल योजना एक महीने से ठप, लोगों में नाराजगी
#समस्या
Hilsa, Nalanda | Apr 7, 2026 हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के चिकसौरा बस स्टैंड स्थित नल-जल योजना पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ी है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल की व्यवस्था ठप होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन पानी