नागौद: नागौद क्षेत्र में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत; किसानों के चेहरे खिले
Nagod, Satna | Jun 27, 2026 नागौद। क्षेत्र के इटौरा मोड़ से मढ़ा तक शनिवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी और वातावरण सुहावना हो गया।बारिश शुरू होते ही जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान।