गुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित काशीराम कॉलोनी में गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यश कुमार अहिरवार (22 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद अहिरवार, निवासी गांधीनगर (वर्तमान निवास काशीराम कॉलोनी) के रूप में हुई