विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रविवार को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में जयपुर संभाग प्रभारी व बगरू विधायक कैलाश वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मतदाता सूची अद्यतन के महत्व पर जोर देते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करने का आह्वान किया।