मंझिआंव: मझिआंव: गहिड़ी गांव में ट्रेन से गिरकर युवक घायल, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर
मझिआंव थाना क्षेत्र के गहिड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय पुरुषोत्तम पासवान (पिता- रामाशीष पासवान) ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके दोनों पैर कट गए हैं। फिलहाल उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।घायल पुरुषोत्तम ने बताया कि वह कमाने के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे गया था। वहां काम बंद होने के बाद वह ट्रेन से मुंबई जा रहा