मिर्ज़ापुर: बिहार के दो समुदायों के युवक और युवती कचहरी में शादी करने पहुंचे, जानकारी होने पर शहर कोतवाली पुलिस ने उन्हें साथ ले गई
कचहरी में बिहार के दो अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती शुक्रवार को शादी करने पहुंचे थे। अधिवक्ताओं के बीच से बात निकलकर पुलिस तक पहुंच गई। जानकारी होने पर शहर कोतवाली पुलिस दोनों युवक और युवती को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामलों को लेकर कचहरी में खूब चर्चा हो रही थी।