मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव में पशु से टकराकर बाइक सवार जीजा व साला गंभीर रूप से घायल, राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले की राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार अपने साले सोनभद्र जनपद के मोकरसिम गांव निवासी 25 वर्षी राम भजन गुरुवार की रात 11:00 बजे बाइक से लेकर अपने घर लूसा जा रहे थे जैसे ही गांव में घुसे तभी गांव की सड़क पर बांधे गए पशु बाइक की आवाज सुनकर अचानक खड़े हो गए जिससे टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सीएचसी राजगढ़ में इलाज जारी।