करारिया थाना क्षेत्र में हाईवे ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज का रविवार दोपहर 3 बजे खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह राजपूत के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।