सिवनी: महावीर वार्ड में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत, दर्दनाक हादसा
Seoni, Seoni | May 10, 2026 सिवनी शहर के महावीर वार्ड में एक दर्दनाक हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विजेंद्र सराठे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को बताया गया कि घटना के बाद घायल व्यक्ति का ईलाज जारी था। इसी दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए म्रतक के शव का पीएम करवाया है।