सुपौल: दिवंगत अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह के परिजनों को जिला विधिक संघ ने सौंपा 5 लाख का सहायता चेक
Supaul, Supaul | Jun 29, 2026 सुपौल जिला विधिक संघ, सुपौल ने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय ब्रजेश कुमार सिंह के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए सोमवार को उनकी पत्नी को पांच लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा। संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर, सचिव सुधीर कुमार झा एवं पूर्व सचिव दीप नारायण भारती ने उनके आवास पर पहुंचकर चेक प्रदान किया और शोक संवेदना व्यक्त की।