बीना: ग्राम सेमरखेड़ी में एक युवक पर धारदार हथियार से किया गया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | Sep 15, 2024 फरियादी राजुल पिता चिमन सिंह निवासी ग्राम सेमर खेड़ी के घर पर रात में परिवार का ही राघवेंद्र, शराब के नशे में खाना मांग रहा था, खाना नहीं दिया तो आरोपी राघवेंद्र ने गाली गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से फरियादी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिसे गंभीर हालत चलते सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।