गोला: पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चौकड़ी में तीन गंभीर घायल, चार को जिला अस्पताल किया रेफर
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चौकड़ी में देर शाम मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। जानवर बांधने की जगह पर पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।