विद्यापतिनगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में प्रखंड अंतर्गत गढसीसई पंचायत से बुधवार को गृह सपर्क अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गत 100 वर्षों में किए गए कार्यों एवं विचारों से अवगत कराया।