डोलरिया: बुद्ध पूर्णिमा पर आंवली घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नर्मदा तट की सफाई की
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को डोलरिया के नर्मदा तट स्थित आंवली घाट पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन अभियान परिषद के सदस्यों ने घाट पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में परिषद के सदस्यों ने घाट परिसर में फैली गंदगी को हटाया।