जगाधरी: हरिद्वार के शांतिकुंज आश्रम से चली ज्योति कलश यात्रा का यमुनानगर विधायक ने यमुनानगर में स्वागत किया
बुधवार को शाम 5:00 बजे यमुनानगर पहुंची ज्योति कलश यात्रा का यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश कि अखंडता के लिए कारगर साबित होगी। यात्रा पूरे देश का भ्रमण करने के बाद हरिद्वार आश्रम में ही इसका समापन होगा। जिस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।