बरकागाँव: कांडतरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोपा ज्ञापन
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत कांडतरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन एवं क्रियान्वयन में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल को सौंपा है। आवेदन में योजना के लाभुकों के चयन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, अपात्र लोगों को लाभ देने तथा गरीब परिवारों को वंचित रखने का आरोप