अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार की शाम एम्बुलेंस सेवा में देरी को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। आक्रोशित ढकाईच गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. श्रुति प्रकाश और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. लोकेश कुमार को अपनी सुरक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय के सभागार में छिपना पड़ा।