जलेसर: मोहल्ला माधव नगर में महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना करने वाली 3 शातिर महिलाओं को किया गया गिरफ्तार, ₹13000 बरामद
Jalesar, Etah | Sep 5, 2024 थाना जलेसर कस्बा के मोहल्ला माधव नगर में 4 दिन पूर्व महिला को अकेला देख पानी पीने के बहाने घर में घुसी तीन महिलाओं ने नगदी एवं ज्वेलरी महिला को बेहोश कर लेकर फरार हो गई, थाना जलेसर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिलाओं की तलाश जारी की इसके बाद सीसीटीवी कैमरे में नजर आई महिला आरोपी मछला देवी मुन्नी देवी माला देवी निवासीगढ़ जिला आगरा को ₹13000 सहित गिरफ्तार किया है।