जलेसर: रास्ता घेरकर नामजद आरोपियों ने चाचा भतीजे के साथ लाठी डंडों से की मारपीट, गांव नगला गडरिया का मामला।
Jalesar, Etah | Sep 4, 2024 थाना सकरौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला गडरिया निवासी सुनील कुमार पुत्र राजपाल ने थाना मैं मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 31 अगस्त को बाइक पर सवार होकर अपने भतीजे बृजेश के साथ गांव नगला उम से लौट रहा था, बाइक गांव सामी पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे नामजद आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की इस पूरी घटना की रिपोर्ट थाना सकरौली पर दर्ज कराई गई है।