सहारनपुर: आंधी-तूफान से आम बागों में तबाही, किसानों की उम्मीदें उजड़ी, मुआवजे की मांग तेज, बारिश से गर्मी में मिली राहत
हालिया तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां लोगों को बिशनगढ़ में राहत देने का काम किया है तो वही सहारनपुर के आम उत्पादक किसानों को बड़ा झटका दिया है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण कई बार आई तेज हवाओं से पेड़ों पर लगे कच्चे और पकने वाले आम बड़ी मात्रा में झड़ गए। शनिवार दोपहर 3:00 बजे किसानों का कहना है कि कुछ बागों में तो आधे से अधिक फसल खराब हो चुकी है।