घोसी: उबेर गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, पुलिस ने बाइक जब्त की
उबेर गांव से पश्चिम मुख्य नहर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हालांकि मौत की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह मिली जब रास्ते से गुजर रहे लोगों के द्वारा इस बात की सूचना दी गई। हालांकि मौके से पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।