जनपद मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर आज सोमवार को शिवसेना क्रांति सेना के पदाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर शिवसेना क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने शिवाजी महाराज के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।