मुज़फ्फरनगर: थाना नई मंडी क्षेत्र से मेरठ विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और अकाउंटेंट को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी भोपा पुल के नीचे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से एक्सईएन और अकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मेरठ से पहुंची विजिलेंस टीम ने ये कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-1 के एक्सईएन नीरज सिंह व अकाउंटेंट अजय को मेरठ से आई विजीलेंस की टीम ने ठेकेदार से रिश्वत में एक लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया