मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आज सोमवार को एक ऐसे सॉल्वर गैंग का पर्दाफास करते हुए गैंग के दो मास्टर माइंड सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को फर्जी प्रशन उत्तर कॉपी के सैट उपलब्ध कराकर उनसे मोटे पैसे वसूलते थे।