डीग: जयपुर में श्रमिक दिवस समापन समारोह, डीग के मोहन स्वरूप पाराशर को ‘कर्मश्री अवार्ड’ से किया गया सम्मानित
Deeg, Bharatpur | May 14, 2026 अंतरराष्ट्रीय समर सत्ता मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह जयपुर स्थित रोटरी क्लब सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिभाओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।