महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के द्वारा जिला कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जिला सचिव कमरेड अरुण कुमार अधिवक्ता के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों व कार्यकर्ताओं ने 'इंकलाब जिंदाबाद', 'गांधी अमर रहे', 'बापू हम शर्मिंदा हैं' आदि नारों के साथ लाल झंडे लहराते गांधी पुस्तकालय पहुंचे। वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।