भिंड नगर: बेजुबानों के लिए मिसाल बना इंसानियत युवा मंडल आश्रम,घायल पशु-पक्षियों की कर रहे निस्वार्थ सेवा,वीडियो हुआ वायरल
भिण्ड। शहर के बस स्टैंड के पास संचालित इंसानियत युवा मंडल आश्रम इन दिनों बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आश्रम के सदस्य घायल, बीमार और बेसहारा आवारा जानवरों एवं पक्षियों का निःशुल्क उपचार कर उनकी देखभाल करने के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं।आज के दौर में जहां कई लोग आवारा पशु-पक्षियों की अनदेखी कर देते हैं