रविवार शाम 7 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य पर खरगोन में भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। टंट्या मामा प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ मार्च अंबेडकर पार्क होते हुए सब्जी मंडी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुँचा। छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। पूरे मार्ग में गगनचुंबी नारे गूंजते रहे।