अतरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया चोरों ने रविवार की देर रात को अभयपुर गांव में एक ही स्थान से दो बाइक चोरी की घटना का अंजाम दिया है। इस संबंध में बाइक मालिक सोमवार को अतरी थाना पहुंचकर बाइक चोरी मामले में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। इसकी जानकारी अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने सोमवार की शाम 7 बजे दी।