गाण्डेय: गांडेय के घाटकुल बख्शी गर्जा गांव में जमीन विवाद के कारण एक बुजुर्ग का घंटों तक रुका रहा अंतिम संस्कार
Gandey, Giridih | Jul 3, 2026
गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत अंतर्गत बख्शी गर्जा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद के कारण एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार घंटों तक रुका रहा। जानकारी के अनुसार,उक्त गांव के आदिवासी समाज के करीब 65 वर्षीय जल्फा टुड्डू के निधन के बाद उन्हें दोपहर करीब 12 बजे के आसपास मृतक के परिजन शव को उक्त गांव स्थित नदी किनारे खेत में दफनाने पहुंचे।