अरवल: अरवल उत्पाद विभाग की टीम एवं ALTF द्वारा अवैध शराब को लेकर छापेमारी अभियान में 5360 किलोग्राम जावा महुआ किया गया नष्ट
Arwal, Arwal | Mar 18, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल उत्पाद विभाग के टीम एवं ALTF टीम के द्वारा ड्रोन के माध्यम से संयुक्त रूप से केमदार चक के अलावा कई अन्य क्षेत्र में से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान5360 किलो ग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया है। साथ ही तीन शराब भट्ठि एवं आठ लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर नष्ट किया गया है।