अरवल: कलेर पुलिस ने पंजाब के ड्राइवर और खलासी को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर भेजा जहानाबाद जेल
Arwal, Arwal | Mar 18, 2024 अरवल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 कलेर पुल के समीप से धान के भूसी लदे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया गया। कलेर पुलिस के द्वारा वाहन जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया है। शराब को हिमाचल से पटना होते हुए दरभंगा भेजने की तैयारी थी इस गाड़ी पर ड्राइवर अमनदीप को पुलिस ने जेल भेज दिया।